Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोला

हमें फॉलो करें 4 दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोला
, शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:30 IST)
बनिहाल/ जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से 4 दिन से बंद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ करने के बाद शनिवार को फंसे हुए वाहनों के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कश्मीर से शेष भारत को जोड़ने वाले हर मौसम में चलने वाले एकमात्र राजमार्ग को मंगलवार की सुबह बड़े भूस्खलन के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
 
भूस्खलन के कारण डलवास पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे ट्रकों समेत हजारों वाहन रास्ते के दोनों तरफ फंस गए थे। यातायात पुलिस उपाधीक्षक, राष्ट्रीय राजमार्ग, अजय आनंद ने कहा कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर विशेषकर डलवास, पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ पर जमे हुए मलबे को बड़ी मशक्कत के बाद हटाया जा सका और राजमार्ग को शनिवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद सड़क पर से मलबा हटाने का काम तेज किया गया। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को राजमार्ग खोले जाने के बाद 4 दिन से फंसे हुए वाहनों को ही जाने दिया गया और शनिवार को श्रीनगर या जम्मू की ओर से यातायात चालू होने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए वाहनों के निकलने के बाद यातायात सामान्य करने पर निर्णय लिया जाएगा। (भाषा)(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोनाकाल में निजी स्कूलों की मनमानी पर नाराज शिवराज,फीस को लेकर एक्ट बनाने के दिए संकेत