Publish Date: Sun, 16 May 2021 (11:19 IST)
Updated Date: Sun, 16 May 2021 (11:31 IST)
चित्रकूट। चित्रकूट जिले के गोंडा गांव में एक पहाड़ पर पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गई, जिसके कारण उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने रविवार को बताया कि शनिवार को पहाड़ पर एक खदान में पत्थर तोड़ते समय एक जेसीबी मशीन डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बिहार निवासी जेसीबी चालक विनय यादव (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उपाध्याय ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)