Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जदयू की फरार विधान पार्षद मनोरमा देवी ने किया आत्मसमर्पण

Advertiesment
हमें फॉलो करें JDU MLC
गया , मंगलवार, 17 मई 2016 (09:29 IST)
गया। रोड रेज के मामले में गया के एक युवक की हत्या के संबंध में गिरफ्तार रॉकी यादव की मां एवं जदयू की फरार विधान पार्षद मनोरमा देवी ने अदालत में समर्पण कर दिया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 
अदालत की सुबह कार्रवाई शुरू होते ही मनोरमा देवी ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-चतुर्थ सोम सागर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
 
मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की तलाश के दौरान उनके घर से शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। इस संबंध में मनोरमा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद वह पिछले हफ्ते से फरार थीं।
 
यह अदालत मनोरमा की संपत्ति कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा कल किए गए अनुरोध पर भी आज फैसला सुना सकती है।
 
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से पुलिस मनोरमा देवी की तलाश कर रही थी लेकिन वह आज स्वयं अदालत में पेश हुईं।
 
यह पूछे जाने पर कि उनके आत्मसर्पण करने से पहले उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्या पुलिस अदालत परिसर में थी, गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि निलंबित विधायक ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आत्मसमर्पण किया।
 
विधान पाषर्द के आत्मसमर्पण करने के साथ ही मनोरमा देवी का पूरा परिवार 12वीं कक्षा के छात्र सचदेव की हत्या के मामले में अब जेल में है। मनोरमा के पति और बेटा पहले ही जेल में है। सचदेव की कथित रूप से रॉकी यादव ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब उसकी कार ने रॉकी की एसयूवी को ओवरटेक किया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमसीडी उपचुनाव : कांग्रेस आगे, भाजपा को बड़ा झटका