Publish Date: Sat, 06 Aug 2022 (13:01 IST)
Updated Date: Sat, 06 Aug 2022 (13:10 IST)
पटना। जदयू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में सवाल उठाए हैं। आरसीपी सिंह पर जदयू में रहते हुए करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार नाम करने के आरोप है। बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर अकूत संपत्तियों और अनियमितताओं पर जवाब मांगा है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह के लंबे समय से पार्टी आलाकमान से संबंध खराब चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं मिला और फिर केंद्रीय मंत्री का पद गंवाना पड़ा था।
प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई। इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं।
कुशवाह द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जदयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति बनाई।
नोटिस में कहा गया है कि पार्टी नेता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर काम करते रहे हैं और इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन पर कभी दाग नहीं लगा और न उन्होंने कोई संपत्ति बनाई।