Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेट एयरवेज ने वापस लिया 25% वेतन कटौती का प्रस्ताव

Advertiesment
Jet Airways
मुंबई। जेट एयरवेज ने वेतन में 25 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। पायलट और इंजीनियरों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा था। एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।


वित्तीय संकट की वजह से पूर्ण सेवा देने वाली विमानन कंपनी ने वेतन कटौती करने और लागत कटौती के कुछ अन्य उपाय लागू करने का प्रस्ताव किया था।

सूत्र ने बताया कि एयरलाइन के सीईओ विनय दुबे की कर्मचारियों के समूह के साथ पिछले सप्ताह हुई बैठक में वेतन कटौती प्रस्ताव को वापस लेने का फैसला किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनौवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रहा है अमेरिका, प्रतिबंध के खिलाफ बोले ईरानी राष्‍ट्रपति