Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jharkhand Politics : हैदराबाद नहीं जा सके गठबंधन के विधायक, कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand Politics : हैदराबाद नहीं जा सके गठबंधन के विधायक, कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसल
, गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (22:49 IST)
झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के विधायक आज रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे लेकिन खराब मौसम के कारण चार्टर्ड प्लेन को उड़ने की इजाजत नहीं मिल पाई इसलिए सभी विधायक रांची सर्किट हाउस लौट आए। 
विधायक 2 घंटे से ज्यादा प्लेन में बैठे रहे। रांची एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन के जरिए 33 विधायक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जा रहे थे है।
ALSO READ: Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन का वीडियो मैसेज हुआ वायरल, गिरफ्तारी को बताया साजिश
हैदराबाद जानेवाले विधायकों में झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले के विधायक शामिल थे। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है।एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड प्लेन में विधायक काफी देर तक बैठे रहे।

घने कोहरे की वजह से विमान को उड़ने की इजाजत एटीसी ने नहीं दिया। इसके बाद सभी विधायक विमान से नीचे उतर गए और बस से फिर स्टेट गेस्ट हाउस रांची लौट आए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बोले, चुनावों से पूर्व ED को पीछे लगाना अलोकतांत्रिक