Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जादू टोने का शक था, डंडे से पीट पीटकर कर ली 3 महिलाओं की जान

हमें फॉलो करें जादू टोने का शक था, डंडे से पीट पीटकर कर ली 3 महिलाओं की जान
, मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (13:16 IST)
रांची। झारखंड के रांची जिले में 3 महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में कुछ लोगों ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्या के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। उन्हें शक था कि ये महिलाएं जादू टोना करती थीं। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।
 
पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि महिला के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुत्‍ता लेकर लिफ्ट में घुसी महिला, बच्‍चे को काटा, लेकिन नहीं पसीजा मालकिन का दिल, पुलिस ने दर्ज की FIR, देखें वीडियो