Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गाजियाबाद की फैक्ट्री में युवती से रेप, 3 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rape in Ghaziabad factory
, शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (20:35 IST)
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में 20 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना 28 अगस्त की है, लेकिन इसका खुलासा बुधवार शाम को हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी मां को सुनाई जिन्होंने थाने में तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान लकी, संजय और राजेंद्र के रूप में हुई है।
 
साहिबाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटों बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मशाला में बादल फटने से कई दुकानें बही व घरों में घुसा मलबा