Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बारिश रुकने के बाद झेलम नदी का जलस्तर घटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jhelum River
श्रीनगर , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (10:29 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से बारिश बंद होने के बाद शुक्रवार को झेलम और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर घटना शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि नदियों का जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा कम हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के संगम में झेलम का जलस्तर रात करीब 3 बजे से कम होना शुरू हो गया।
 
हालांकि श्रीनगर के राम मुंशी बाग के जलस्तर में अभी भी मामूली बढ़ोतरी जारी है, लेकिन कुछेक घंटों में इसके कम होने के आसार है। अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे संगम का जलस्तर सर्वाधिक 22.10 फुट पर था, लेकिन सुबह 7 बजे तक यह घटकर 21.70 फुट पर आ गया। वैशव, रामबायरा और लिद्दर जैसी सहायक जलधाराओं में पिछले 6 घंटे के दौरान उल्लेखनीय कमी आई है।
 
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर के राम मुंशी बाग में झेलम नदी का जलस्तर ‘खतरे के निशान’ के पार पहुंच गया था जिसके बाद अधिकारियों ने आपातकाल नियंत्रण कक्ष स्थापित किए थे। अभी तक पुंछ जिले में बाढ़ में फंसे 17 लोगों को बचाया गया है, जबकि राजौरी में बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के बटालिक में हिमस्खलन, दो जवान शहीद