Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आत्महत्या करने का मजाक पड़ा महंगा, कुर्सी खिसकने से चली गई जान

हमें फॉलो करें आत्महत्या करने का मजाक पड़ा महंगा, कुर्सी खिसकने से चली गई जान
, शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (09:13 IST)
जशपुर (जशपुर)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक 25 वर्षीय युवक की जान मजाक-मजाक में ही चली गई। 5 बहनों में चहेते इकलौते भाई ने अपनी एक बहन को रात 11 बजे वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर बहन को बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।
 
ये बात सुनकर बहन के होश उड़ गए और उसने उसे ऐसा कुछ भी करने से मना किया। कॉल पर बहन को एक फंदा लटका दिखा। बहन ने पूछा तो भाई बोला वो आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने फांसी के फंदे में अपनी गर्दन फंसाई, लेकिन अचानक ही नीचे से कुर्सी खिसक गई। इसके चलते युवक की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि इसके बाद भाई ने कहा कि वो मजाक कर रहा है। उसने कहा कि सुसाइड कैसे करते हैं, ये देखो। इसके बाद पंखे से लगे फंदे को खुद के गले में लटका दिया। इसी बीच अचानक ही नीचे से कुर्सी खसक गई। ये देख बहन ने तत्काल अपने पड़ोसियों को कॉल किया। पड़ोसी दीवार फांद कर घर में प्रवेश किए तो देखा कि युवक की जान जा चुकी थी। जशपुर पुलिस युवक के आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाइडेन का बड़ा फैसला, युद्ध हुआ तो भी अमेरिकी सैनिकों नहीं भेजेंगे यूक्रेन