Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सासाराम में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
Journalist killed in Sasaram
सासाराम। बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब के निकट शनिवार सुबह अपराधियों ने एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह सुबह अमरा तालाब के निकट टहल रहे थे तभी मोटरसाइकल सवार 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल पत्रकार को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकोट टेस्ट : भारत-इंग्लैंड मैच का चौथा दिन