Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद है : कंगना रनौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kangana Ranaut

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शिमला , बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (22:15 IST)
Kangana Ranaut News : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की। अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया। कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की।
रनौत ने दावा किया कि उन्होंने पिछले आठ महीनों में रामपुर से भरमौर तक मंडी के सभी इलाकों में पांच करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस में होगा विजय दिवस परेड कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी को किया आमंत्रित