Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में 80 तालुका बाढ़ प्रभावित घोषित, फसलों को हुआ भारी नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karnataka
, शनिवार, 10 अगस्त 2019 (23:37 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्य सचिव विजय भास्कर के नेतृत्व वाली कर्नाटक राज्य कार्यकारी समिति ने राज्य के 80 तालुका और 17 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है तथा यहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के तहत राहत कार्य कराने के लिए कहा है।
 
समिति ने शुक्रवार को बैठक में बाढ़ के हालात की समीक्षा की। समिति का मानना है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है।
 
समिति ने निजी और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान को देखते हुए 80 तालुका को बाढ़ प्रभावित घोषित करने का फैसला लिया। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लाख 60 हजार से भी ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। राज्य में 2 लाख 69 हजार हैक्टेयर से अधिक कृषि भूमि में फैली फसलें भी बाढ़ के पानी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर हमले के मामले में फैसला सुरक्षित रखा