Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक के डांस बार से 38 लड़कियों को छुड़ाया, निर्वस्त्र नाचने के लिए कर रहे थे मजबूर

हमें फॉलो करें कर्नाटक के डांस बार से 38 लड़कियों को छुड़ाया, निर्वस्त्र नाचने के लिए कर रहे थे मजबूर
, शनिवार, 22 जून 2019 (19:32 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की सीसीबी पुलिस ने शुक्रवार को एक बेंगलुरु के डांस बार पर छापा मारकर 38 लड़कियों को छुड़ाया और अवैध गतिविधियों में संलप्ति बार मैनेजर एवं ग्राहकों सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान उन्होंने पाया कि ग्राहक लड़कियों को उत्पीड़न करते हुए पैसे का लालच देते हुए कपड़ों के बिना नाचने के लिए उकसा रहे थे। इसके लिए ड्रेस कोड बनाया गया था।
 
शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविकांता गौड़ा की अगुवाई में सीसीबी की टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर डांस बार के मैनेजर लक्ष्मीकांत और कैशियर शंकर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 1 लाख रुपए भी जब्त किए गए है। कॉटनपेट पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
 
एक अन्य छापे में श्री बालाजी मेंबर्स क्लब में अवैध रूप से डेट गेम के लिए 63 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दांव पर लगाए गए 26 हजार रुपए और जुआ खेलने के विभिन्न रंगों के 3,226 टोकन जब्त किए गए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC World Cup 2019 : भारत- अफगानिस्तान क्रिकेट मैच का ताजा हाल