Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें karnataka rain

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 1 जून 2025 (07:33 IST)
Karnataka news in hindi : कर्नाटक में मानसून से पहले हुई बारिश ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में बारिश की वजह से 71 लोगों की मौत हो गई, 702 पशुओं की जान चली गई और 2,068 घरों को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, 15378.32 हेक्टेयर फसलों को भी नुकसान हुआ है। 
 
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में कहा कि 2025 में मानसून पूर्व बारिश, पिछले 125 वर्षों में मानसून से पहले और मई महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है। राज्य में मई माह में सामान्यत: 74 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार यहां 219 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 197 प्रतिशत अधिक है।
 
इसी तरह 2025 में मानसून से पूर्व की अवधि (एक मार्च से 31 मई) में राज्य में 286 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्यतः 115 मिमी वर्षा होती है।
 
webdunia
अप्रैल से अब तक राज्य में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण वर्षा जनित घटनाओं में 71 लोगों की जान चली गई है। अप्रैल से 31 मई की अवधि के दौरान, बिजली गिरने से 48, पेड़ गिरने से 9, घर गिरने से 5, डूबने से 4, भूस्खलन से 4 और बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये का आपातकालीन मुआवजा वितरित किया गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन