Publish Date: Mon, 08 Aug 2016 (14:18 IST)
Updated Date: Mon, 08 Aug 2016 (14:21 IST)
कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास माचिल सेक्टर में सोमवार को एक अभियान में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी भी मारा गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया, उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में एक अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि अभियान में एक आतंकवादी मारा गया और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।
उन्होंने बताया कि अभियान में बीएसएफ के दो जवान भी शहीद हो गए और घटना के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)