Publish Date: Sat, 09 Sep 2017 (10:37 IST)
Updated Date: Sat, 09 Sep 2017 (14:21 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर के रेबेन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बारे में सटीक खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षाबल खोज अभियान में लगे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने शुरू दिए। यहां पर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया तथा अभियान में बाधा डालने की कोशिश की जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोपोर में इंटरनेट सेवा तथा शैक्षणिक संस्थानों को बंद करा दिया। सूत्रों ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।
webdunia
Publish Date: Sat, 09 Sep 2017 (10:37 IST)
Updated Date: Sat, 09 Sep 2017 (14:21 IST)