Publish Date: Wed, 14 Nov 2018 (07:35 IST)
Updated Date: Wed, 14 Nov 2018 (07:40 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में प्रशासन ने ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद सात जिलों में कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
एक अधिकारी ने यहां बताया कि ताजा हिमपात के मद्देनजर बांदीपुरा, बारामूला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा और गंदेरबल जिलों के हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे के लिए कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवदेनशील इलाकों में ना जाने के लिए कहा गया है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में सोमवार से हिमपात या बारिश हो रही है, जिससे श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड समेत कई सड़कें बंद करनी पड़ीं।
webdunia
Publish Date: Wed, 14 Nov 2018 (07:35 IST)
Updated Date: Wed, 14 Nov 2018 (07:40 IST)