Publish Date: Thu, 26 Jan 2017 (12:40 IST)Updated Date: Thu, 26 Jan 2017 (12:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को तानाशाही ताकतों से बचाने की जरूरत है।
केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए ट्वीटर पर कहा, 'गणतंत्र दिवस के मौके पर इस देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं। हमे इस देश को तानाशाही ताकतों से बचाना होगा।'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की फीड बैक यूनिट की फाइलों को जब्त करने के लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले मोदी जी ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भेजा और दिल्ली सरकार की फीड बैक यूनिट की सभी फाइलों को जब्त कर लिया गया।' (वार्ता)