sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल के प्रधान सचिव निलंबित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajendra Kumar
नई दिल्ली , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (08:10 IST)
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सरकार ने बुधवार रात निलंबित कर दिया।
 
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और एक दिन बाद शहर की एक अदालत ने उन्हें पांच दिन की सीबीआई की हिरासत में भेज दिया, उन्हें संबंधित प्राधिकार द्वारा निलंबित किया गया।
 
अधिकारी ने कहा कि किसी भी मामले में गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद कोई भी सरकारी कर्मी स्वत: ही निलंबित माना जाता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेढ़ हजार महिलाओं को भेजे पोर्न वीडियो और फोटो, गिरफ्तार