Publish Date: Fri, 06 Jul 2018 (08:36 IST)
Updated Date: Fri, 06 Jul 2018 (08:40 IST)
कोल्लम। केरल की प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सूर्या शिशकुमार को उनकी मां और बहन के साथ नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अभिनेत्री नुकसान की भरपाई करने और कर्जा चुकाने के लिए अपने घर पर नकली नोट छापने का काम कर रही थी। उनके घर से दो लाख रुपए के नकली नोट और करीब 50 लाख रुपए तक के नकली नोट छापने के लिए कागज और अन्य सामग्री मिली है।
सूर्या केरल के कई टीवी चैनलों पर प्रसारित कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। पुलिस इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।