Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला ने दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, शव कुएं में फेंका

हमें फॉलो करें महिला ने दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या की, शव कुएं में फेंका
, शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (08:25 IST)
kerala crime news : केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चिरयिनकीझु में एक महिला ने 8 साल की दिव्यांग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अनुष्का पर मंगलवार से अपनी मां के साथ अपने घर से लापता थी।
 
पुलिस के अनुसार लड़की की हत्या का खुलासा तब हुआ जब मां मिनी (48) ने गुरुवार को थाने में अपराध स्वीकार कर लिया। वह अपना अपराध कबूल करने के लिए थाने पहुंची और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि महिला के कबूलनामे के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद के बाद दिव्यांग बेटी की हत्या करने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को घर के कुएं में फेंक दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिजिटल बूम के बावजूद भारत में नकदी का चलन क्यों बना हुआ है सबसे अधिक?