Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में भोजन के बाद 109 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में भोजन के बाद 109 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती
गढ़चिरौली , गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (23:36 IST)
09 girl students fell ill after eating food : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में 100 से अधिक छात्राएं अपने आवासीय विद्यालय में दोपहर का भोजन करने के बाद बीमार पड़ गईं, उन्हें उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट दर्द एवं सिरदर्द की भी शिकायत की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को जिले के धनोरा तालुका के सोडे गांव स्थित एक 'आश्रम शाला' (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में हुई।
 
गढ़चिरौली जिले के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते ने कहा, बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल में छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया गया। भोजन करने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट दर्द एवं सिरदर्द की भी शिकायत की।
 
उन्होंने कहा, कुल 109 छात्राओं को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में, उनमें से 40 को गढ़चिरौली के सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि 69 अन्य का धनोरा ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
खंडाते ने कहा कि वे सभी छात्राएं अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि इस आश्रम विद्यालय में 350 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि भोजन एवं पानी के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा आतंकी हमला, 4 सैनिक शहीद, 3 जवान घायल