Publish Date: Thu, 23 Aug 2018 (12:10 IST)
Updated Date: Thu, 23 Aug 2018 (12:21 IST)
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता की चार वर्षीय एक बच्ची ने गुल्लक में बचाए अपने पैसे माकपा द्वारा बनाए गए केरल राहत कोष के लिए दे दिए।
जाधवपुर की रहने वाली अपराजिता साहा को उसके जन्मदिन पर उपहारों में 14800 रुपए मिले थे। ये रुपए उसने अपनी डांस कक्षाओं के लिए रिहर्सल करने के वास्ते एक सीडी प्लेयर खरीदने के लिए रखे थे।
यह राशि उसने यहां राज्य पार्टी कार्यालय में माकपा नेता बिमान बोस को सौंप दी। टीवी चैनलों पर केरल का दृश्य देखे जाने के बाद उसने विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए राशि दान करने का निर्णय लिया। (भाषा)