Publish Date: Tue, 28 Aug 2018 (16:06 IST)
Updated Date: Tue, 28 Aug 2018 (16:26 IST)
धर्म की आड़ में लोग पाखंड की दुकान चलाते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लोगों का शोषण करते हैं। ऐसे ही एक स्वयंभू बाबा को असम के मोरीगांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह बाबा किस करके लोगों को ठीक करने का दावा करता था। 31 वर्षीय रामप्रकाश चौहान को लोग किसिंग बाबा कहते थे। इसकी गतिविधियां देखकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रामप्रकाश पर आरोप है कि वह महिलाओं की बीमारियां ठीक करने के नाम पर उन्हें चुंबन करता था और गले लगाता था। खुद रामप्रकाश ने स्वीकार किया है कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से बीमारियां ठीक कर सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
चौहान ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को बताया कि वह सिर्फ एक चुंबन देता है। चौहान को आईपीसी की धारा 354, 417, 417 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
(Photo courtesy: ANI Twitter)