Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत की चार महिला मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

हमें फॉलो करें भारत की चार महिला मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
बुडापेस्ट , मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (14:01 IST)
बुडापेस्ट। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने विश्व युवा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और चार ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए। जानी (60 किलो), साक्षी (57 किलो) , आस्था पाहवा (75 किलो) और अनामिका (51 किलो) ने अपने अपने वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
 
जानी ने चीन की चेन यिबिंग को 5-0 से मात दी जबकि साक्षी ने रूस की वालेरिया रोडियोनोवा को इसी अंतर से हराया। आस्था ने बंटे हुए फैसले पर अल्बानिया ई सेलाज को हराया और अनामिका ने इटली की मार्तिना ला पियाना को मात दी।
 
एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मनीषा और रजत पदक विजेता अंकित खताना पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियन गेम्स रजत पदक विजेता सुधा को देर से ही सही नौकरी का ऐलान