Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उन्नाव पंचायत चुनाव : भाजपा में विरोध के बाद कुलदीप सेंगर की पत्नी का कटा टिकट

हमें फॉलो करें उन्नाव पंचायत चुनाव : भाजपा में विरोध के बाद कुलदीप सेंगर की पत्नी का कटा टिकट

अवनीश कुमार

, रविवार, 11 अप्रैल 2021 (14:48 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से घोषित जिला पंचायत सदस्य संगीता सेंगर का टिकट काट दिया था।उन्नाव की 4 सीटों से विभिन्न दलों से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर उन्नाव की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। जिसके चलते भाजपा ने उनको एक बार फिर टिकट दिया था।

जिसके बाद से पार्टी में ही विरोध के सुर उठने लगे थे।भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दूसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों की शनिवार को कानपुर में समीक्षा की थी।इसी दौरान प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा होने लगी।लगातार विरोध को देखते हुए भाजपा ने संगीता का टिकट काट दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संगीता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नहीं हैं।आपको बता दें कि संगीता के पति कुलदीप सेंगर माखी कांड में बलात्कार और पीड़िता के पिता की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

संगीता सेंगर को टिकट देने के बाद से ही जहां विपक्षी जमकर भाजपा पर हमला बोल रही थी तो वहीं भाजपा के अंदर भी संगीता सेंगर को टिकट दिए जाने के खिलाफ आवाज उठने लगी थी।जिसके बाद भारी दबाव के चलते भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सर्वे में खुलासा, उद्योग जगत को भारी पड़ेगा आंशिक लॉकडाउन, उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर