Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसी है लता मंगेशकर की सेहत की स्थिति? इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lata Mangeshkar
, शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (20:06 IST)
मुंबई। भारतरत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डॉ. प्रतीत समधानी ने शनिवार को बताया कि सुश्री मंगेशकर को शनिवार को नाजुक हालत के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब दवा उन पर असर कर रही है।
 
सुश्री मंगेशकर (92) को कोरोना से संक्रमित होने के बाद 8 जनवरी को ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीच में उनकी तबीयत ठीक हुई थी, लेकिन शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
 
अपने 7 दशक के लंबे करियर में सुश्री लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्मभूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की 216 फुट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी'