Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertiesment
Lata Mangeshkar
अस्पताल में भर्ती स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई हैं। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिक्ट किया गया है। लता मंगेशकर का इलाज पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को लता मंगेशकर की सेहत की जानकारी देते हुए के डॉक्टर ने कहा कि लता जी का इलाज जारी है और वो फिलहाल प्रोसिजर्स को टॉलरेट कर रही हैं।

 
खबरों के अनुसार लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अस्पताल के बाहर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।
 
महाराष्ट्र के मुख्य‍मंत्री उद्धव ठाकरे लता मंगेशकर को देखने अस्पताल पहुंचे। वह करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रूकने के बाद वापस लौट गए। इससे पहले राज ठाकरे भी अस्पताल पुंचे थे।

बता दें कि 92 साल की लता मंगेशकर को कोविड और निमोनिया के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया। बीते दिनों ही लता जी की सेहत में कुछ सुधार हुआ था, जिसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान को सताई सुनील ग्रोवर की चिंता, अपनी मेडिकल टीम को दी यह जिम्मेदारी