Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात : अमरेली में आदमखोर तेंदुए ने ली 2 वर्षीय मासूम की जान

हमें फॉलो करें गुजरात : अमरेली में आदमखोर तेंदुए ने ली 2 वर्षीय मासूम की जान
, रविवार, 14 मई 2023 (20:40 IST)
अमरेली (गुजरात)। गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए ने 2 साल के लड़के पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात तब हुई जब बच्चा राजुला रेंज वन के तहत आने वाले कटार गांव में एक झोंपड़ी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था।

एक वन्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अमरेली में एक सप्ताह में जंगली जानवरों के बच्चों पर हमला करने की यह तीसरी घटना है। ताजा घटना शनिवार देर रात हुई, जब बच्चा राजुला रेंज वन के तहत आने वाले कटार गांव में एक झोंपड़ी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था।

वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने बच्चे को उसकी गर्दन से पकड़ लिया और उसे घसीटता हुआ नजदीकी झाड़ियों में ले गया। जब बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया तो तेंदुआ लड़के को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को गर्दन में गंभीर चोटें आई और उसे नजदीकी महुवा शहर में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए हैं। पिछले सोमवार को जिले की सावरकुंदला तालुक के करजाला गांव में तेंदुए के हमले में तीन साल के लड़के की मौत हो गई थी।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि मंगलवार को एक शेरनी ने पांच महीने के लड़के को उस समय मार डाला था जब वह अमरेली की लिलिया तालुक के खारा गांव के समीप खुले में अपने परिवार के साथ सो रहा था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के विश्वगुरु बनने की राह SAARC से गुजरती है G-20 से नहीं महबूबा मुफ्ती ने क्यों कही यह बात