Publish Date: Fri, 04 Nov 2022 (15:22 IST)
Updated Date: Fri, 04 Nov 2022 (15:29 IST)
मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने किसी तरह उस पर काबू पाया और उसका रेस्क्यू किया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक तेंदुआ बेहद आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहा है। वह एक बिल्डिंग से कूदता है और एक बाइक सवार को गिराकर भाग जाता है।
इस बीच एक शख्स उस पर पत्थर मारने का प्रयास करता है। लेकिन तेंदुआ पलटकर आता है और उस पर हमला कर उसे घायल कर देता है।
बहरहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को काफी मशक्क्त के बाद पकड़ लिया गया। कुछ लोगों लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने तेंदुएं को देखते ही हमले का प्रयास किया। इसी वजह से वह आक्रामक हो गया।