Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुकान से घर जा रही 70 वर्षीय महिला पर तेंदुए का हमला, मौत

हमें फॉलो करें दुकान से घर जा रही 70 वर्षीय महिला पर तेंदुए का हमला, मौत
, बुधवार, 31 मई 2023 (12:22 IST)
Gujarat News: गुजरात के दाहोद जिले में एक तेंदुए ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मार डाला। वन विभाग के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे गरबाड़ा वन परिक्षेत्र में महिला छरछोड़ा गांव में अपने घर से एक दुकान की ओर जा रही थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के हमले से महिला के बाएं हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान राजलीबेन डामोर के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है और महत्वपूर्ण स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। राज्य में हाल के दिनों में, विशेष रूप से सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में तेंदुए के हमलों में कई लोगों की मौत हुई है।
 
पिछले सप्ताह, जिले के सरोवदा गांव में तेंदुए ने घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। वहीं, इस महीने की शुरुआत में अमरेली जिले के कटार गांव में तेंदुए ने 2 साल के एक बच्चे को मार डाला था।
 

4
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली मेट्रो की ‘मजेंटा लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी