ऑनलाइन सामान मंगाया तो निकला जिंदा सांप, कर्नाटक का मामला
अब कंपनी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 (10:38 IST)
Updated Date: Wed, 19 Jun 2024 (14:17 IST)
Live snake found in online goods : यहां की एक इंजीनियर तन्वी के लिए बीता रविवार का दिन काफी बुरा साबित हुआ। तन्वी ने एमेजॉन (Amazon) से ऑनलाइन (online) सामान ऑर्डर किया था। लेकिन जब उन्हें सामान की डिलीवरी हुई और उन्होंने बक्सा खोला तो उसमें सामान की जगह जिंदा सांप (Live snake) निकला। उनके दिल की धड़कन बढ़ गई और चीख निकल गई।
ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज : आजकल युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक, सबमें ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज है। लोग घर बैठे ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते हैं। एमेजॉन जैसी बड़ी कंपनी लोगों के घर तक सामान डिलीवरी कर रही है। कई बार सामान में फ्रॉड की खबरें सामने आती हैं। लोगों को मोबाइल जैसे महंगे सामान के बदले साबुन, ईंट, पत्थर तक डिलीवर कर दिए जाते हैं। कई बार ब्रांडेड सामान की जगह नॉन ब्रांडेड और घटिया सामान डिलीवर कर दिया जाता है।
पार्सल में जिंदा सांप था : लेकिन कर्नाटक की युवती के साथ जो हुआ, वह बहुत ही रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। बेंगलुरु की रहने वाली तन्वी नाम की युवती ने ऑनलाइन Xbox controller ऑर्डर किया था। जब युवती को पार्सल मिला और उसने खुश होकर बॉक्स को खोला तो बॉक्स खुलते ही उसके हाथ से सामान छूट गया और उसकी चीख निकल गई। उस पार्सल में जिंदा सांप था, वह भी जहरीला वाला।
युवती की सांसें थम गईं। हालांकि उसे या उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि सांप ने जैसे ही बॉक्स से बाहर निकलने की कोशिश की, वह बॉक्स में लगे टेप से चिपक गया। तन्वी ने कहा कि अगर सांप टेप से न चिपका होता तो हम लोगों की जान जा सकती थी।
तन्वी ने बताया कि वह अब कंपनी के खिलाफ केस करने की योजना बना रही हैं। उन्होंने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने के लिए वकील से संपर्क किया है। हम या हमारे परिवार को कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम वकील से संपर्क करके केस फाइल करेंगे।
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें