Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमिलनाडु के सत्यमंगलम शेर अभयारण्य में शेरों की संख्या बढ़कर 88 हुई

हमें फॉलो करें world lion day 2023

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 19 जून 2024 (07:00 IST)
इरोड (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के इरोड में स्थित सत्यमंगलम शेर अभयारण्य के वन संरक्षक राजकुमार के अनुसार यहां शेरों (lions) की आबादी बढ़कर 88 हो गई है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2009 में इस क्षेत्र में केवल 10 शेर थे और इस वर्ष जनवरी में की गई गणना के अनुसार यह संख्या बढ़कर 88 हो गई है। गणना में केवल वयस्क शेरों को ही शामिल किया जाता है, शावकों को नहीं।
 
सत्यमंगलम शेर अभयारण्य 1,400 वर्ग किलोमीटर वन भूमि में फैला हुआ : सत्यमंगलम शेर अभयारण्य 1,400 वर्ग किलोमीटर वन भूमि में फैला हुआ है और 10 वन रेंजों के तहत आता है। यहां शेर, तेंदुए, हाथी, जंगली भैंसा और हिरण पाए जाते हैं। राजकुमार ने बताया कि हर साल जानवरों की आबादी बढ़ती जा रही है।

 
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व मानसून के बाद इस टाइगर रिजर्व में शेरों की आबादी की गणना की जाती है। उन्होंने कहा कि जानवरों, खासकर बड़े शेरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेड़ों पर 1,500 से ज़्यादा कैमरे लगाए जाएंगे। तेंदुए और हाथी सत्यमंगलम शेर अभयारण्य के खेतों में खुले में घूम रहे हैं इसलिए अधिकारियों ने लोगों से मानव-पशु संघर्ष से खुद को बचाने के लिए वन नियमों का पालन करने की अपील की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra: धोखा खाए प्रेमी ने महिला को पीट पीटकर मार डाला, लोग तमाशबीन बने रहे