Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त, नीतीश ने अपने निवास पर दिया सूर्य को अर्घ्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त, नीतीश ने अपने निवास पर दिया सूर्य को अर्घ्य
, शनिवार, 21 नवंबर 2020 (12:12 IST)
पटना। बिहार में शनिवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया।

राजधानी पटना में शनिवार को गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।

webdunia
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।
 
webdunia
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन शनिवार को अहले सुबह अपने आवास 1, अणे मार्ग में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 
 
दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। 4 दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, कोरोनावायरस आपके स्वास्थ्य पर ही नहीं जेब पर भी डाल रहा है डाका