Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र भाजपा को शिंदे के CM बनने का दु:ख, चन्द्रकांत पाटिल बोले- दिल पर पत्थर रखकर लिया फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र भाजपा को शिंदे के CM बनने का दु:ख, चन्द्रकांत पाटिल बोले- दिल पर पत्थर रखकर लिया फैसला
, शनिवार, 23 जुलाई 2022 (22:52 IST)
मुंबई। maharashtra news : भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के बजाय शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। पाटिल ने कहा कि दिल पर पत्थर रखकर फैसला लिया। पाटिल के बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल मच गई है।
 
पनवेल में भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़े दल भाजपा ने 30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
webdunia
पाटिल ने कहा कि हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे। केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया। हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया।
 
इस बीच, पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा नेता आशीष शेलार ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि यह पार्टी या पाटिल का रुख नहीं है, बल्कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिक्र कर रहे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WHO ने Monkeypox को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया, 70 से ज्यादा देशों में फैला वायरस