Publish Date: Mon, 23 Sep 2024 (23:58 IST)
Updated Date: Tue, 24 Sep 2024 (00:02 IST)
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती में सोमवार को एक निजी पर्यटक बस के पुल से नीचे गिर जाने से 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह घटना परतवाड़ा-धरनी रोड पर सेमाडोह गांव के पास सुबह आठ बजे हुई।
कुल 40 घायलों में से सात घायलों की हालत गंभीर है जबकि अन्य 33 को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस मध्य प्रदेश के खंडवा से बुलढाणा जा रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया से लगता है कि बस चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया था। (प्रतीकात्मक चित्र)