Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Government's big action regarding Minister Manikrao Kokate

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (00:12 IST)
Manikrao Kokate News : महाराष्ट्र विधान परिषद में मोबाइल फोन पर ऑनलाइन ‘रमी गेम’ खेलते देखे जाने के बाद विवाद में फंसे महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता माणिकराव कोकाटे से बृहस्पतिवार को कृषि विभाग छीन लिया गया। वर्तमान खेलमंत्री और राकांपा नेता दत्तात्रेय भरणे नए कृषि मंत्री होंगे, जबकि कोकाटे नए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान खेलमंत्री और राकांपा नेता दत्तात्रेय भरणे नए कृषि मंत्री होंगे, जबकि कोकाटे नए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होंगे। अधिसूचना में कहा गया कि कोकाटे अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभागों का भी प्रभार संभालेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा