Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र की सरकार अब भी नोटिस पीरियड पर : शिवसेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र की सरकार अब भी नोटिस पीरियड पर : शिवसेना
मुंबई , गुरुवार, 9 मार्च 2017 (08:08 IST)
मुंबई। बीएमसी में शिवसेना को महापौर बनाने में मदद देने के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार अब भी नोटिस पीरियड पर चल रही है।
 
शिवसेना की प्रवक्ता नीलम गोरे ने कहा, 'हां..यह सरकार अब भी नोटिस पीरियड पर चल रही है। जब तक हमारे प्रमुख (ठाकरे) स्पष्ट नहीं करते तब तक सरकार नोटिस पर है।' 
 
गोरे के बयान से कुछ दिन पहले शिवसेना के मंत्री रामदास कदम ने कहा था कि पार्टी के मंत्रियों ने अपनी जेब से त्याग पत्र को निकाल फेंका है।

भाजपा के पाषर्दों के सहयोग से शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को बुधवार को देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय का महापौर चुन लिया गया। उन्हें 171 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विट्ठल लोकरे को 31 वोट मिले। (वार्ता)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फसल बीमा पॉलिसी के लिए आधार अनिवार्य