Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maharashtra : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, फडणवीस बोले- ज्यादातर नए मंत्री बनेंगे राज्यमंत्री

हमें फॉलो करें Maharashtra : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, फडणवीस बोले- ज्यादातर नए मंत्री बनेंगे राज्यमंत्री
, मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (21:57 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर नए मंत्री राज्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही (मंत्रिमंडल का) विस्तार किया जाएगा।
 
फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नौ और सहयोग भाजपा के 9 मंत्री हैं। शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे नीत गठबंधन सरकार गिर गई थी और 30 जून को वर्तमान सरकार अस्तित्व में आई थी।
 
तीस जून को केवल शिंदे और फडणवीस ने शपथ ली थी और 9 अगस्त को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया था। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में 43 तक मंत्री हो सकते हैं।
 
जब फडणवीस से पूछा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का बहुप्रतीक्षित चुनाव कब होगा तब उन्होंने कहा कि यह अदालत को तय करना है। वे बीएमसी चुनाव और ओबीसी राजनीतिक कोटे को लेकर अदालत में दायर की गई याचिकाओं का परोक्ष रूप से जिक्र कर रहे थे।
 
भाजपा नेता ने इस बात पर सहमति जताई कि बीएमसी जैसे महत्वपूर्ण निकाय को लंबे समय तक एक प्रशासक के नियंत्रण में रखना वांछनीय नहीं है। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Surya Grahan 2022 PICS : दिल्ली, यूपी, ओडिशा, पंजाब....देश के कई शहरों में दिखा सूर्यग्रहण का अद्‍भुत नजारा