Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Major accident in Mumbai local train

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 9 जून 2025 (10:26 IST)
महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है। जहां ट्रेन से गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे की वजह ट्रेन में कैपिसिटी से अधिक भीड़ मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन इतनी भरी थी कि यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से लोकल सेवा भी प्रभावित हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 480 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत