Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने रातभर क्यों दिया धरना?

हमें फॉलो करें पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने रातभर क्यों दिया धरना?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (11:18 IST)
Mamata Banerjee news in hindi : विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना ठंड के बीच रात भर जारी रहा।
 
ममता बनर्जी ने TMC नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। नेताओं ने शनिवार सुबह कहा कि बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर रुके थे।
 
ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर राज्य की मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हजारों करोड़ रुपए बकाया है।
 
बताया जा रहा है कि धरना रविवार तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार से राज्य का बजट सत्र शुरू हो रहा है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची में, बैद्यनाथ धाम के करेंगे दर्शन