Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट बढ़कर मध्यप्रदेश हो रहा है, कपाल भांति करके दिखाओ, 10 हजार दूंगी : ममता

हमें फॉलो करें पेट बढ़कर मध्यप्रदेश हो रहा है, कपाल भांति करके दिखाओ, 10 हजार दूंगी : ममता
, मंगलवार, 31 मई 2022 (12:15 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पार्टी के एक कार्यकर्ता से बड़े ही मजाकिया अंदाज में कह रही है कि उसका पेट बढ़कर मध्यप्रदेश हो रहा है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता से ममता कहती हैं, 'जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं। क्‍या आप अस्‍वस्‍थ्‍य हैं?' इस पर कार्यकर्ता कहता है कि उसे कोई बीमारी नहीं है, वो एकदम फिट है। पार्टी कार्यकर्ता ममता बनर्जी को अपना डेली रूटीन भी बताता है।
 
इस पर ममता कहती हैं कि ये संभव नहीं है। अगर आप 1000 बार कपाल भाती करके दिखा दो तो मैं इसी वक्त 10 हजार रुपए दूंगी। ममता और पार्टी कार्यकर्ता के बीच हुए इस रोचक संवाद को सुनकर वहां बैठे अन्य पार्टी कार्यकर्ता हंसते दिखाई देते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हाई स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या