Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर रखा था 2 करोड़ का इनाम, हरियाणा से गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर रखा था 2 करोड़ का इनाम, हरियाणा से गिरफ्तार
, शनिवार, 9 जुलाई 2022 (08:19 IST)
नूंह। हरियाणा के नूंह से पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने टीवी बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को 2 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
 
पुलिस ने बताया कि इनाम घोषित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को सालहेड़ी निवासी आरोपी इरशाद प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
नूंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हम उसे शनिवार को अदालत के समक्ष पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में लेंगे।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रधान कथित तौर पर शर्मा की जीभ काटने पर पूरे मेवात की ओर से एक यूट्यूबर को पुरस्कार देने की पेशकश कर रहा है। इस वीडियो के बड़े पैमाने पर साझा किए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। वीडियो में व्यक्ति कहता सुनाई दे रहा है, 'उसकी जीभ लाओ और 2 करोड़ ले जाओ। ऐसा करो और अभी रुपए ले जाओ।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्वाड ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, बदलाव लाने वाले नेता के रूप में किया याद