Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महंगा पड़ा 4 लड़कियों से इश्क लड़ाना, एक साथ जा पहुंची घर, टेंशन के मारे खाया जहर

हमें फॉलो करें महंगा पड़ा 4 लड़कियों से इश्क लड़ाना, एक साथ जा पहुंची घर, टेंशन के मारे खाया जहर
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (12:35 IST)
कूचबिहार। पश्चिम बंगाल में एक दिलफेंक आशिक को 4 लड़कियों के साथ इश्क लड़ाना खासा महंगा पड़ गया। दवाई की दुकान पर काम करने वाले इस युवक एक साथ चारों लड़कियों अपने प्यार के जाल में फंसा रखा था।
 
बहरहाल चारों को जब इसका पता चला तो वे एक साथ उसके घर पहुंच गई। एक साथ चारों गर्लफ्रेंड्स को देख युवक घबरा गया और उसने डर के मारे जहर खा लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के जोरपटकी गांव का है। बात जब खुली तो चारों लड़कियों ने आपस में बात की और एक साथ अपने आशिक पहुंच गई। युवक घर पहुंचा तो चारों प्रेमिकाओं को एक साथ देखकर वह घबरा गया। चारों ने उसे जमकर फटकारा।
 
इस पर युवक ने जहर पी लिया। पड़ोसियों ने उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया। अब उसकी हालत खतारे से बाहर बताई जा रही है। उधर, चारों वतियों व युवक के परिजनों ने पुलिस में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमजद खान : धधकते शोलों से उपजा अमजद