Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 युवतियों ने किया युवक का गैंगरेप, पता पूछने के बहाने रोका, स्प्रे मारकर कार में किया मदहोश

हमें फॉलो करें 4 युवतियों ने किया युवक का गैंगरेप, पता पूछने के बहाने रोका, स्प्रे मारकर कार में किया मदहोश
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (17:34 IST)
जालंधर। जालंधर में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 4 लड़कियों ने पता पूछने के बहाने एक लड़के को रोका और उसका बलात्कार किया। पीड़ित ने इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
 
खबरों के अनुसार लड़कियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। खबरों के अनुसार पीड़ित एक चमड़ा फैक्टरी में मजदूर है। वह शादीशुदा और बच्चों का पिता है।

खबर के मुताबिक उसे किसी प्रकार से स्प्रे से मदहोश किया गया। इसके बाद उसका गैंगरेप किया गया। कई सोशल मीडिया में यह भी सामने आया कि युवक को जबर्दस्ती शराब पिलाई गई। 
 
उसने अपनी पत्नी के कहने पर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। खबर सोशल मीडिया में आने के बाद वायरल हो गई। हालांकि भारत में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली तेजाब हमला पीड़ित छात्रा अभी भी ICU में, 2 ई-कॉमर्स कंपनियों को DCW ने भेजा नोटिस