Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैष्णो देवी में ली पत्नी की जान, शव को पहाड़ से फेंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें crime news
जम्मू , बुधवार, 15 जून 2016 (07:57 IST)
जम्मू। जम्मू के रियासी जिले के कटरा शहर में वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर गई एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी और फिर इस वारदात को हादसे का रूप देने के लिए उसने महिला के शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया। दस मार्च को इस जोड़े का विवाह हुआ था।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान नई दिल्ली निवासी लक्ष्मी गुप्ता :25: के रूप में हुई है। उसका शव आज सुबह भवन जाने के मार्ग में एक जल धारा में बरामद हुआ।
 
अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति शक्ति गुप्ता ने अर्ध कुंवारी पुलिस चौकी में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन, पूछताछ के दौरान पुलिस को शक्ति पर संदेह हुआ और उसने उससे पूछताछ शुरू की।
 
उन्होंने बताया कि शक्ति के बयान से पुलिस को संदेह होने पर उन्होंने मृतका के माता-पिता से संपर्क किया, जिन्होंने दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद की पुष्टि की।
 
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने रात में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी पत्नी के शव को लम्बीकेरी इलाके के पास पहाड़ से नीचे एक खाई में फेंक दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे 198 यात्री