Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा दे रहे सुखबीर बादल पर हमला, बाल बाल बचे

Advertiesment
हमें फॉलो करें sukhbir badal
, बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (10:40 IST)
sukhbir singh badal news : शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को एक व्यक्ति ने उस समय गोली चलाने का प्रयास किया जब वह स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार के रूप में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त बादल व्हीलचेयर पर बैठे थे और गोली दीवार से जाकर लगी। हमले में बादल बाल-बाल बच गए।
 
आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। जैसे ही उसने सुखबीर को मारने के लिए बंदूक निकाली। स्वर्ण मंदिर के बाहर खड़े कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान गोली चली और वह दीवार से जा लगी।
 
घटना के बाद पंजाब पुलिस ने भी एक बयान जारी कर कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 
 
गौरतलब है कि पंजाब अकाल तख्त ने पंजाब में 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा की गई 'गलतियों' के लिए सुखबीर सिंह बादल की 'तनखा' (धार्मिक सजा) का सोमवार को ऐलान कर दिया और उन्हें 'सेवादार' के तौर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बर्तन और जूते साफ करने का आदेश दिया।
 
अमृतसर में अकाल तख्त के 'फसील' (मंच) से फैसला सुनाते हुए सिखों के सर्वोच्च तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कार्यकारिणी को पार्टी अध्यक्ष पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा मंजूर करने का निर्देश भी दिया। जत्थेदार ने सुखबीर बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को दी गई 'फख्र-ए-कौम' की उपाधि वापस लेने की घोषणा भी की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेज झटकों से थर्राया तेलंगाना का मुलुगु, हैदराबाद तक दिखा बंद का असर