Publish Date: Thu, 15 Oct 2020 (14:25 IST)
Updated Date: Thu, 15 Oct 2020 (14:31 IST)
आपने पालतू पशुओं और जानवरों को पेड़ों और दीवारों से गर्दन-पीठ खुजाते तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने ऐसे व्यक्ति को देखा है जो जेसीबी के पंजे से अपनी पीठ खुजा रहा हो।
दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से अपनी पीठ खुजला रहा है। 41 सेकंड का ये वीडियो सबसे पहले फेसबुक पर अब्दुल नासर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि पहले यह व्यक्ति एक गमछे से अपनी पीठ खुजाता है। बाद में खुजली मिटाने के लिए वह जेसीबी का उपयोग करता है। जेसीबी के पंजे के धक्के से यह व्यक्ति एक बार तो आगे की तरफ भी खिसक जाता है।
पहली नजर में देखें तो यह दृश्य लोगों को भ्रमित करने के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि कुछ लोगों को इसे देखकर हंसी जरूर आ सकती है।
11 अक्टूबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो पर 4000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है तथा 2300 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। प्रतिक्रिया में कुछ लोगों ने इस वीडियो को फनी बताया कि वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक भी करार दिया है।