Publish Date: Fri, 07 Sep 2018 (08:05 IST)
Updated Date: Fri, 07 Sep 2018 (08:11 IST)
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के चलते गुरुवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार से भारी बारिश होने के चलते जगतसिंहपुर, पुरी, कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक और खुर्दा के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने बताया कि यह गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और उसके अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने आदेश में ओडिशा के आंगनवाड़ी केन्द्रों को शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर के सभी स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का भी आदेश दिया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 07 Sep 2018 (08:05 IST)
Updated Date: Fri, 07 Sep 2018 (08:11 IST)